फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: कांकेर-पखांजूर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष असीम राय की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

Sun, 07 Jan 2024 11:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कार्यालय से बाहर निकलता देख मोटरसाइकिल में बैठे दो नकाबपोश बदमाशों ने असीम राय की कनपटी पर बंदूक तानते हुए गोली मार दी और वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
असीम राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर-पखांजूर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष असीम राय की रविवार को दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि रात लगभग 8:00 बजे के आसपास असीम राय पखांजूर यूनियन संघ में पहुंचे थे और कार्यालय से बाहर निकलता देख मोटरसाइकिल में बैठे दो नकाबपोश बदमाशों ने असीम राय की कनपटी पर बंदूक तानते हुए गोली मार दी और वहां से फरार हो गए। घटना के बाद राय नीचे गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें पखांजूर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने असीम राय को मृत घोषित कर दिया है। फिलहाल पूरी घटना पखांजूर थाने से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर हुई है, ऐसे में पुलिस प्रशासन की सक्रियता पर भी सवाल उठने लगे हैं फिलहाल दोनों नकाबपोश आरोपी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें