नक्सलियों ने पर्चा जारी कर भोजराज नाग को आरएसएस का एजेंट बताया है। नक्सलियों ने बयान में आगे कहा है कि मृत्यु के बाद कब्रिस्तान का अधिकार संवैधानिक होता है। भोजराज नाग के साथ पूर्व मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम उसेंडी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी नक्सलियों ने टिप्पणी की है
कांकेर में पूर्व विधायक भोजराज नाग को नक्सलियों की धमकी के बाद उनका बयान सामने आया है। भोजराज नाग ने कहा है कि सरकार ने मेरी सुरक्षा घटाई फिर मुझे नक्सली धमकी मिली। भोजराज ने कहा मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। मैंने अपने धर्म की रक्षा के लिए धर्मांतरण के खिलाफ अभियान चलाया, इसमें कुछ गलत नही, भोजराज नाग को फिलहाल वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नक्सलियों ने पर्चा जारी कर भोजराज नाग को आरएसएस का एजेंट बताया है। नक्सलियों ने बयान में आगे कहा है कि मृत्यु के बाद कब्रिस्तान का अधिकार संवैधानिक होता है। भोजराज नाग के साथ पूर्व मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम उसेंडी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी नक्सलियों ने टिप्पणी की है। नक्सलियों के उत्तर बस्तर डिविजन के सचिव सुखदेव कोड़ों ने पर्चा जारी किया था।