फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 लाख लीटर पानी बहाने का मामला: SDO के निलंबन के बाद फूड इंस्पेक्टर समेत तीन पर FIR, प्रशासन ने की कार्रवाई

Thu, 01 Jun 2023 01:09 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

नायब तहसीलदार सुनील कुमार ध्रुव की रिपोर्ट पर पखांजूर थाने में धारा 430, 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें फूड इंस्पेक्टर राजेश बिश्वास, जल संसाधन विभाग के एसडीओ रामलाल धीवर और सब इंजीनियर छोटेलाल के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
मोबाइल के लिए खाली कराया गया जलाशय। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में मोबाइल के लिए 21 लाख लीटर पानी बर्बादी के मामले में कार्रवाई का सिलसिला जारी है। एसडीओ के निलंबन के बाद फूड इंस्पेक्टर राजेश बिश्वास, जल संसाधन विभाग के एसडीओ रामलाल धीवर और सब इंजीनियर छोटेलाल ध्रुव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नायब तहसीलदार सुनील कुमार ध्रुव की रिपोर्ट पर पखांजूर थाने में धारा 430, 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

इससे पहले जल संसाधन विभाग के एसडीओ आरएल धीवर को भी निलंबित कर दिया गया था। आरोप है कि उन्होंने ही फूड इंस्पेक्टर का मोबाइल निकालने के लिए जलाशय खाली कराने का मौखिक आदेश दिया था। प्रशासन की ओर से दिए गए शो कॉज नोटिस के जवाब में एसडीओ ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया था। कहा था कि, न उन्होंने पानी निकालने की अनुमति दी और न ही उन्हें जलाशय खाली करने की जानकारी थी। संतोषप्रद जवाब नहीं होने के कारण कलेक्टर ने कार्रवाई के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा था।

ये भी पढ़ें- Weather: 36 साल में दिल्ली में सबसे ठंडा रहा मई, 20 वर्षों में चौथी बार जमकर बरसे बादल, जानें कैसा रहेगा जून    

चार दिन में भी समय रहते नहीं की कार्रवाई
निलंबन आदेश में कहा गया है कि, जल संसाधन संभाग, कांकेर अन्तर्गत परलकोट जलाशय के वेस्ट वियर से स्केल वाय के बीच 4104 क्यूबिक मीटर पानी दिनांक 21.05.2023 से लगातार चार दिनों तक डीजल पंप से अनाधिकृत रूप से बहा दिया गया। इस संबंध में जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी आरएल धीवरने समय रहते किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की। उनके जलाशयों के नियमित पर्यवेक्षण का अभाव और पद दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही दर्शता है। इस पर उन्हें निलंबित कर मुख्यालय अधीक्षण अभियंता, इन्द्रावती परियोजना मण्डल जगदलपुर में संबद्ध करता है।
विज्ञापन

सेल्फी लेने के दौरान जलाशय में गिरा था मोबाइल 
दरअसल, कोयलीबेड़ा ब्लॉक के खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास अपने दोस्तों के साथ पंखाजूर के परलकोट जलाशय के पास पार्टी मनाने के लिए गए थे। सेल्फी लेने के दौरान उनका महंगा फोन पानी में गिर गया था। फूड इंस्पेक्टर का कहना था कि जलाशय खाली कराने की उन्होंने एसडीओ से फोन पर अनुमति ली। पहले गोताखोरों की मदद ली गई। जब बात नहीं बनी तो 30 एचपी का पंप लगाकर जलाशय से चार दिन में 21 लाख लीटर पानी बहा दिया। आखिरकार इसके बाद गुरुवार को उनका मोबइल मिल सका। इसके बाद फूड इंस्पेक्टर को भी निलंबित कर दिया गया था। 

ये भी पढ़ें- बर्बरता की हदें पार: सरेराह बरसाए डंडे... पैरों पर सिर रख रहम की भीख मांगता रहा फिरोज, हमलावरों का न पसीजा दिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें