फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 लाख का धान खा गए कर्मचारी: कांकेर के खरीदी केंद्र में 37 लाख का घपला; समिति प्रबंधक सहित चार पर एफआईआर

Thu, 04 May 2023 02:24 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

इससे पहले भानुप्रतापपुर के धान उपार्जन केंद्र में 62 लाख से ज्यादा की राशि के धोखाधडी का मामला सामने आ चुका है। धोखाधड़ी करने के मामले में समिति प्रबन्धक, समिति प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और बारदाना प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज करया गया था। तब भी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा प्रबंधक ने एफआईआर कराई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में 35 लाख रुपये से ज्यादा का धान खरीदी केंद्र के कर्मचारी खा गए। उपार्जन केंद्र में 37 लाख रुपये से ज्यादा का घपला पकड़ा गया है। इसे लेकर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की ओर से जांच की गई थी। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने धोखाधड़ी के आरोप में समिति प्रबंधक, खरीदी प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर और बारदाना प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित छोटेबेठिया में सारी गड़बड़ी हई है। यहां के धान उपार्जान केंद्र में 1724 क्विंटल धान खरीदा गया। जिसका समर्थन मूल्य 35 लाख 18 हजार 184 रुपय और बारदाना करीब दो लाख चार हजार 106 रुपये की अनियमितता पकड़ी गई है। इसके बाद कोयलीबेड़ा के प्रभारी प्रबंधक आरडी मानिक, खरीदी प्रभारी दिलीप बैरागी, ऑपरेटर विजय राय और बारदाना प्रभारी सुरंजन सरकार पर मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें