कांकेर जिले के आमाटोला-कलपर मुठभेड़ में मारी गई महिला माओवादी की पहचान शांति देवे के रूप में हुई है। जिस पर आठ लाख का इनाम घोषित था। उल्लेखनीय है कि पिछले 18 महीनों के दौरान बस्तर रेंज में माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई विभिन्न मुठभेड़ों में अब तक कुल 412 नक्सली कैडर मारे गए या पकड़े गए हैं, जिनमें माओवादी के महासचिव बसवराजु, गंगन्ना और गौतम सुधाकर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि 20 जून 2025 को ग्राम आमाटोला एवं कलपर (थाना छोटेबेठिया, जिला कांकेर) के मध्य कोटरी नदी पार स्थित जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यह अभियान जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की संयुक्त टीम द्वारा संचालित किया गया।
घटनास्थल की गहन तलाशी के दौरान हथियार, गोलाबारूद और दैनिक उपयोग की सामग्रियां बरामद की गईं है। एक 303 रायफल, एक देसी लॉन्चर, 303 रायफल की सात गोलियां, एक वॉकी-टॉकी सेट।