फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanker: महिला आरक्षक ने कलेक्टर से मांगी आत्मदाह की अनुमति, विभाग के अधिकारियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Fri, 19 May 2023 07:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

महिला आरक्षक पदमनी साहू ने अपने ही विभाग पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। प्रताड़ना से तंग महिला पुलिस कर्मी ने आत्मदाह के लिए कांकेर कलेक्टर को पत्र लिखा था। 
विज्ञापन
महिला आरक्षक ने कलेक्टर से मांगी आत्मदाह की अनुमति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय (महिला सेल) में पदस्थ महिला आरक्षक पदमनी साहू ने अपने ही विभाग पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। प्रताड़ना से तंग महिला पुलिस कर्मी ने 19 मई को आत्मदाह के लिए कांकेर कलेक्टर को पत्र लिखा था। महिला आरक्षक ने जिले की कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला को ज्ञापन सौपकर 19 मई को आत्मदाह की धमकी दी है। जिसके बाद कलेक्टर ने मामले की जांच को लेकर कमेटी गठित कर दी है। महिला आरक्षक कांकेर कलेक्टर कार्यलय पहुँची जहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

विज्ञापन

पुलिस विभाग में पदस्थ एक महिला आरक्षक ने इन दिनों जमकर ड्रामा कर रखा है। महिला आरक्षक के द्वारा पहले तो मनमर्ज़ी करते हुए एक साथ चार दिन की उपस्तिथि विभाग के रजिस्टर में दर्ज कर दी गई और जब उसकी यह चोरी पकड़ी गई। पुलिस विभाग के द्वारा नोटिस जारी किया गया तो उसने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और अपनी एक सहकर्मी पर ही प्रताड़ना का आरोप लगाकर आत्मदाह की धमकी दे डाली। महिला पुलिस कर्मी ने अपने विभाग के अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई नही किए जाने के कारण आत्मदाह करने के लिए कलेक्टर से  अनुमति मांगी थी। 


एएसपी ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले में एसपी शलभ सिन्हा ने जानकारी दी थी कि पुलिस विभाग के महिला सेल में पदस्थ महिला आरक्षक ने 21 मार्च 2023 से 24 मार्च 2023 तक का अटेंडेंस एक साथ लगा दिया और उसके बाद ड्यूटी से नदारद हो गई। इस महिला आरक्षक के साथ एक और महिला आरक्षक ने भी यही गलती की थी, लेकिन जब इनकी चोरी पकड़ी गई। तब दूसरी आरक्षक ने तो अपनी गलती स्वीकार कर ली, लेकिन महिला आरक्षक पद्मिनी साहू ने नोटिस का जवाब तक नहीं दिया और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों पर ही प्रताड़ना के आरोप मढ़ दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें