फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री कवासी लखमा की फिसली जुबान: भाजपा को लेकर हल्बी में अभद्र भाषा का किया प्रयोग, मामला हुआ वायरल

Thu, 08 Jun 2023 10:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान पहले तो उन्होंने आदिवासी नायकों के बारे में बात की फिर अचानक वह भाजपा पर हमलावर हो गए। वह भाजपा के गौठान निरीक्षण और मई महीने में गौठानों में मवेशी ढूंढने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
आबकारी मंत्री कवासी लखमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा एक बार फिर चर्चा में आ गए है। इस बार उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए हल्बी भाषा में अभद्र भाषा का प्रयोग कर डाला।

विज्ञापन

हुआ यूं कि छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा कांकेर जिले के अंतागढ़ में आदिवासी नायकों की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे। मंत्री के पहुंचते ही अंतागढ़ विधायक अनूप नाग और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया, इसके बाद मंत्री लकमा ने मूर्ति का अनावरण किया। 
विज्ञापन

मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान पहले तो उन्होंने आदिवासी नायकों के बारे में बात की फिर अचानक वह भाजपा पर हमलावर हो गए। वह भाजपा के गौठान निरीक्षण और मई महीने में गौठानों में मवेशी ढूंढने की बात कह रहे थे। इसी दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने भाजपा को लेकर हल्बी भाषा में अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें