पुलिस के अनुसार, घायल नक्सली महिला से जो प्रारंभिक जानकारी मिली है, उसके मुताबिक मुठभेड़ के दौरान लगभग 12 से 15 माओवादी मौजूद थे। जिसमें पांच लाख रुपये तक का इनामी माओवादी विनोद गावड़े भी मौजूद था। जवानों की जवाबी कार्यवाही में दो से तीन नक्सलियों के भी घायल होने की जानकारी मिली है। जिसे नक्सली अपने साथ लेकर फरार हो गए, लेकिन महिला माओवादी को छोड़ गए। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने आईईडी धमाका किया, जिसमें बीएसएफ के दो जवानों को भी मामूली चोट आई है, जो फिलहाल ठीक हैं। मुठभेड़ की जानकारी मिलने के बाद बैकअप टीम भी रवाना की गई। इलाके का सघन रूप से सर्च करने पर भारी मात्रा में नक्सल सामग्री मिली है।
सर्च में बरामद हुई ये नक्सल सामग्री
सिंगल शॉट रायफल- एक
सिंगल शॉट राउंड, सात
7.1 एमएम राउंड, 23
8 एमएम राउंड, 15
12 बोर राउंड, छह
प्रेशर कुकर आईईडी, छह
सोलर प्लेट, एक
बिजली वायर, तीन बंडल
रिमोट कंट्रोल, सात
टॉर्च, दो
छोटा बैटरी, आठ
नक्सली वर्दी, पोच, पिट्ठु, नक्सल पर्चा आदि
भारी मात्रा में दवाइयां एवं भारी मात्रा में अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई। पुलिस घायल महिला माओवादी के स्वस्थ होने के बाद की गई पूछताछ में काफी अहम जानकारी सामने आने की बात कह रही है। -शलभ सिन्हा, एसपी, कांकेर