फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanker: कांग्रेस के दावेदारों ने किया शक्ति प्रदर्शन, स्क्रिनिंग कमेटी के सदस्य एल. हनुमंथैया को दिखाई ताकत

Sun, 03 Sep 2023 07:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

आपको बताते चले कि आज स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य जब कांकेर के रेस्ट हाउस पहुंचे तो सुबह से ही नौ विधानसभा से पहुंचे प्रत्याशियों ने जमकर बवाल काटा। इसे लेकर स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य काफी नाराज हुए। 
 
विज्ञापन
कांग्रेस के दावेदारों ने किया शक्ति प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस स्क्रिनिंग कमेटी के सदस्य डॉ. एल. हनुमंथैया आज कांकेर पहुंचे। इस दौरान टिकट के दौर में रहे प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं के भीड़ के साथ कांकेर रेस्ट हाउस पहुंचे जिससे स्क्रिनिग कमेटी के सदस्य काफी नाराज हुए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर बड़ी बात भी कही। उन्होंने कहा कि चार सितंबर को होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में लिस्ट आनी थी लेकिन स्केटिंग कमेटी की बैठक आगे बढ़ गई है जिसके कारण अब आगामी बैठक में 50 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। 

विज्ञापन

स्क्रिनिंग कमेटी के सदस्य डॉ. एल. हनुमंथैया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारे 71 विधानसभा सीटों में विधायक हैं। जिन विधायकों का कार्यकर्ताओं के साथ संबंध नहीं है और जो विधायक सत्ता विरोधी लहर में शामिल है ऐसे विधायकों का टिकट कटने की संभवाना है। प्रत्याशियों को लेकर अभी तक चार बार स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो चुकी है और अगली बैठक में ही जल्द हम 50 प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे और जैसे ही चुनाव नजदीक आएगा हम जल्द ही 40 प्रत्याशियों की घोषणा भी कर देंगे। 


आपको बताते चले कि आज स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य जब कांकेर के रेस्ट हाउस पहुंचे तो सुबह से ही नौ विधानसभा से पहुंचे प्रत्याशियों ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान अंतागढ़ से आए प्रत्याशियों की भीड़ ने आपस मे झूमा-झटकी तक पहुंच गई सब अपने-अपने प्रत्याशी को लेकर नारेबाजी करते रहे। इसे लेकर स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य काफी नाराज हुए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें