फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ शुरू किया गया अभियान, पहले ही दिन 52 नशेड़ियों पर कार्रवाई

Sun, 11 Jun 2023 07:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

एएसपी अविनाश ठाकुर ने बताया कि नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर 6 माह तक कि जेल और 10 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। वहीं दोबारा पकड़े जाने पर 2 साल तक कि जेल और 15 हजार तक का जुर्माना हो सकता है। 
 
विज्ञापन
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने शुरू किया अभियान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ऐसे नशे़ड़ी चालकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले ही दिन जिले भर में हुई कार्रवाई में 52 नशेड़ी चालकों का चालान किया गया। पुलिस ने इन सबके प्रकरण बनाकर कोर्ट को भेजे हैं।

विज्ञापन


एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देश के बाद रविवार से जिले भर में अभियान की शुरुआत की गई है। पहले दिन कांकेर ,अन्तागढ़ समेत कई जगहों पर पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर चेकिंग की। इसमें ट्रक चालकों समेत कई बाइक और कार चालक भी नशे की हालत में धरे गए। उनके खिलाफ पुलिस ने प्रकरण तैयार कर न्यायालय में पेश किया है। 

रोजाना हो रहे सड़क हादसे, ज्यादतर शराब के नशे में 
जिले में रोजाना सड़क हादसों की खबरे आ रही है, जिसमे लोग अपनी जान गंवा रहे है। इसे देखते हुए पुलिस अब एक्शन मोड पर है। हादसों पर लगाम लगाने पुलिस ने शराबी और लापरवाह चालकों के खिलाफ़ लगातार अभियान चलाने का खाका तैयार किया है। सभी थानों को एल्कोमीटर मशीन सौपी गई है और लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें