फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे पांच वाहनों में लगाई आग, ट्रक, रोड रोलर, टैंकर जलकर खाक

Tue, 06 Jun 2023 07:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

नक्सलियों के पांच गाड़ियों में आग लगाने की खबर है। इसमें दो ट्रक, एक पोकलेन, एक रोड रोलर और एक पानी का टैंकर शामिल है। 
विज्ञापन
नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में लगाई आग। (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों ने एक बार फिर उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने पांच वाहनों में आग लगा दी है। यह सारे वाहन सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे। पखांजुर एसडीओपी रवि कुजूर ने कहा कि सूचना मिली है। जांच की जा रही है। अंदुरुनी क्षेत्र होने के कारण जानकारी बाहर नहीं आ रही है। मामला छोटेबेटिया थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पखांजुर क्षेत्र के सितरम के आस-पास सड़क निर्माण कार्य मे लगी गाड़ियों में नक्सलियों ने अगजनी की है। नक्सलियों के पांच गाड़ियों में आग लगाने की खबर है। इसमें दो ट्रक, एक पोकलेन, एक रोड रोलर और एक पानी का टैंकर शामिल है। सभी गाड़िया राजमुंडा से कोपेंनगुंडा में चल रहे सड़क निर्माण में लगी थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें