फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh election 2023: कांग्रेस के 'बागी नाग' ने किया नामांकन, टिकट कटने से निर्दलीय मैदान में कूदे

Fri, 20 Oct 2023 05:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

अनूप नाग ने जिला मुख्यलाय में रैली निकालकर अपनी ताकत दिखाई इस दौरान काफी संख्या में समर्थकों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक अनूप नाग ने निर्दलीय दाखिल किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर जिले के अंतागढ़ विधानसभा से मौजूदा कांग्रेसी विधायक अनूप नाग ने टिकट कटने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामंकन आज दाखिल किया। अनूप नाग ने जिला मुख्यलाय में रैली निकालकर अपनी ताकत दिखाई इस दौरान काफी संख्या में समर्थकों की भीड़ देखी गई। वहीं अनूप नाग के निर्दलीय चुनावी मैदान में कूदने से कांग्रेस दो धड़ों में बंटी नजर आ रही है। 

विज्ञापन

वहीं अनूप नाग के समर्थन में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पंकज साहा भी साथ दिखे। मीडिया से चर्चा के दौरान नाग ने कहा कि अपने क्षेत्र में ईमानदारी पूर्वक काम किया क्षेत्र की जनता ने उन्हें फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस पार्टी ने 600 वोट के अंतर से सरपंच चुनाव हारे हुए को अपना प्रत्याशी बनाया जिसे मैं और क्षेत्र की जनता काफी आहत है। अगर वह जीत भी जाते है तो वह किस पार्टी में जाएंगे इस सवाल पर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें