कांकेर में मालवाहक वाहन से यात्री ढोने से फिर एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है। खड़े ट्रैक्टर से टकराने में आठ लोग घायल हो गए वहीं मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई।
कांकेर में मालवाहक वाहन से यात्री ढोने से फिर एक बड़ी दुर्घटना समाने आई है। एक कार्यक्रम से पिकअप वाहन में 25 से 30 लोग सवार होकर वापस लौट रहे थे इसी दौरान अमोडा मार्ग में खड़ी ट्रेक्टर से पिकअप वाहन टकरा गई। इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए वहीं मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई। घायलों का इलाज कांकेर जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
कांकेर नगर कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर ने बताया कि बीती रात 11 बजे के करीब मृतिका संगीता नेताम अपने परिजनों और ग्रामीणों साथ दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने अमोडा ग्राम गई थी. वापसी के दौरान पिकअप वाहन में सारे लोग बैठे हुए थे उसी दौरान ड्राइवर के द्वारा तेजी और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते खड़े ट्रेक्टर को ठोकर मार दिया. जिससे 8 लोग घायल हो गए औऱ एक महिला की मौत हो गई. आगे की कार्यवाही की जा रही है।
बता दे कि वाहन चालक यातायात नियमों को ठेंगा दिखाकर मालवाहक वाहनों में सवारियां ढो रहे हैं. रोजना दर्जनों वाहन पुलिस के आंखों के सामने से गुजर रहे हैं, लेकिन ऐसे वाहनों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं चालाक लोड वाहनों पर यात्रियों को बिठाकर उनकी जान जोखिम में डाल रहे हैं. लगातार सड़क दुर्घटनाएं होने के बाद भी लापरवाही बरती जा रही।