फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: कोटरी नदी में पलटी नाव, पांच लोग थे सवार; लाखों रुपये का सामान पानी में बहा

Fri, 30 Jun 2023 01:47 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर के सुदूर अंचल बेचाघाट में कोटरी नदी को पार करते समय एक नाव पलट गई। नाव में पांच लोग सवार थे। सभी ने तैरकर अपनी जान बचाई लेकिन नाव में दैनिक उपयोग के लिए लेकर जा रहे समान नाव पलटने से बह गया।
विज्ञापन
नदी में पलटी नाव - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर के सुदूर अंचल बेचाघाट में कोटरी नदी को पार करते समय एक नाव पलट गई। नाव में पांच लोग सवार थे। सभी ने तैरकर अपनी जान बचाई लेकिन नाव में दैनिक उपयोग के लिए लेकर जा रहे समान नाव पलटने से बह गया।

विज्ञापन

पूरा मामला छोटेबैठिया थाना अंतर्गत का है। ग्रामीण गांव में स्थित किराना दुकान के लिए बांदे से दैनिक उपयोग का समान लेकर सितरम जा रहे थे। रास्ते मे पढ़ने वाले बेचाघाट में स्थित कोटरी नदी में पानी अधिक होने के कारण ग्रामीण नाव से नदी पार कर रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया। ग्रामीणों के किराने के दुकान के लिए लिए गए लाखो रुपए के दैनिक उपयोग के समान नदी में बह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें