फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप का कातिल बना कलयुगी बेटा: मामूली विवाद बना हत्या का कारण, किरायेदार ने लिखाई थी रिपोर्ट, गिरफ्तार

Fri, 02 Aug 2024 12:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में पिता की हत्या कर कलयुगी बेटा फरार हो गया था, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपसी विवाद के चलते बेटा ने बाप की हत्या कर दी। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्रांतर्गत हीरापुर का है। 
 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में पिता की हत्या कर कलयुगी बेटा फरार हो गया था, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपसी विवाद के चलते बेटा ने बाप की हत्या कर दी। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्रांतर्गत हीरापुर का है। 
विज्ञापन


प्रार्थी गुरदीप सिंह प्रधान निवासी हीरापुर रायपुर ने कबीर नगर पुलिस को सूचना दिया कि इसका किरायेदार चंद्रकांत बेहुरा का पिता विद्याधर बेहुरा खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कबीर नगर पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंचे। मामले में मर्ग कायम कर शव पंचनामा किया गया, जिसमें पाया गया कि मृतक की हत्या की गई है। इस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना कबीर नगर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। 

इस मामले में पुलिस अज्ञात आरोपी की पतासाजी शुरू की। घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। वहीं घटना के बाद से मृतक का पुत्र चंद्रकांत बेहुरा फरार था, जिस पर टीम के सदस्यों ने संदेह के आधार पर चंद्रकांत बेहुरा की पतासाजी करते हुए उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्रवाई करते हुए चंद्रकांत बेहुरा दबोच लिया। 
विज्ञापन


पुलिस के पूछताछ में चंद्रकांत बेहुरा ने बताया कि आपस में हुए विवाद को लेकर अपने पिता के साथ मारपीट कर उसका गला दबाकर हत्या कर दिया। अब पुलिस ने आरोपी चंद्रकांत बेहुरा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें