फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: अब संतों को साधेगी बीजेपी; संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकालेगी कलश यात्रा, 36 संगठन जिलों में जाएगी टीम

Thu, 23 Jul 2026 11:46 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Saint Ravidas birth anniversary in CG: बीजेपी संतों और महापुरुषों को लेकर देशव्यापी अभियान शुरू कर रही है।
विज्ञापन
कार्यक्रम की जानकारी देते बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरुप्रकाश पासवान - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Saint Ravidas birth anniversary in CG: बीजेपी संतों और महापुरुषों को लेकर देशव्यापी अभियान शुरू कर रही है। संत रविदास की 650वीं जन्म जयंती पर पूरे देश में कलश यात्रा निकालेगी। इस क्रम में छत्तीसगढ़ में भी कलश यात्रा निकलेगी। अगले वर्ष की माघ पूर्णिमा तक संत गुरु रविदास की जन्म जयंती तक यह अभियान चलेगा। पार्टी समाज के हर वर्ग तक जाएगी। ये बातें बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरुप्रकाश पासवान ने भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। 

विज्ञापन






उन्होंने कहा कि भाजपा का ध्येय और विचार है राष्ट्र प्रथम व सांस्कृतिक विरासत। सांस्कृतिक विरासत में समरसता के संत प्रतिनिधि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का संदेश है कि समाज में जो भेदभाव है वह दूर कैसे हो? बीजेपी एकमात्र पॉलीटिकल पार्टी है जो एक वैचारिक आंदोलन भी है और यह वैचारिक आंदोलन हमें प्रेरित करता है कि समाज को जोड़ने का काम कैसे करें।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ बीजेपी की टीम प्रदेश की सभी 36 संगठन जिलों में जाएगी, संपर्क करेगी और समाज में एकता, संवेदनशीलतख व समावेशिता का एक संकल्प लेने का काम भी करेगी। आज पूरे देश में भारत विरोधी ताकतें सक्रिय है, ऐसे में एक सक्रिय नागरिक होने के नाते सामाजिक समरसता हम सबका दायित्व है।

Read More: CG Politics: किरणदेव बोले- बिलो द बेल्ट की राजनीति करना राहुल गांधी और कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र
विज्ञापन


पासवान ने कहा कि एक तरफ ऐसी शक्तियां है जो भारत विरोधी ताकतों के साथ मिलकर भारत को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। समाज में जाति, भेदभाव के नाम से राजनीति करती है। राहुल गांधी और विपक्ष के जितने नेता हैं, उनके लिए सामाजिक न्याय मात्र शब्द ही हैं जबकि हमारे लिए प्रतिबद्धता है। भाजपा में दलित समाज का मुख्यमंत्री बनता है। छत्तीसगढ़ व ओड़िशा में आदिवासी समाज का मुख्यमंत्री बनता है यह एक कमिटमेंट का विषय है। प्रतिबद्धता का विषय है। वैचारिक मजबूती का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब अंबेडकर से जुड़े सभी स्थानों को तीर्थ का दर्जा दिया।
 

उन्होंने कहा कि पूरे देश में संपर्क होगा और गुरु रविदास के जीवन से जुड़े दर्शन उनके विचारों को हम पूरे देश में लेकर जाने वाले हैं। सरल बातों में महत्वपूर्ण बातें कैसे कही जाती है। यह हमें गुरु रविदास महाराज बताते हैं। मीरा बाई उनकी शिष्या रही, रामानंद के वे शिष्य रहे, कबीर, रविदास, गुरु नानक हमारे इतिहास के प्रहरी हैं। आज हमें उनसे सीखने की आवश्यकता है। हमारा विचार परिवार है, हमारा दर्शन है, हमारा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है, हमारा सिविलाइजेशन है। उस सिविलाइजेशन कॉन्शसनेस के माध्यम से भाजपा ने बड़ा ही पावन पवित्र काम हाथ में लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें