फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: नक्सली खतरे के बावजूद कांग्रेस की कलश यात्रा कल से

Wed, 03 Jul 2013 12:34 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में 25 मई को दरभा घाटी में मारे गए नेताओं की स्मृति में कांग्रेस चार जुलाई यानी गुरुवार से कलश यात्रा निकालेगी।
विज्ञापन


हालांकि नक्सली हमले के खतरे को देखते हुए इस यात्रा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रदेश के कई इलाकों से मिली खुफिया सूचनाओं के बाद सारे जिलों को अलर्ट कर दिया गया है।

दरभा की मिट्टी के साथ राजिम, डोंगरगढ़, नंदेली और दंतेवाड़ा से इस यात्रा की शुरूआत की जानी है। पहली यात्रा राजिम से कल शुरू की जाएगी।

राजिम, गरियाबंद होते हुए यात्रा देवभोग तक जाकर वहां से वापस लौटेगी। इसमें पार्टी के कई नेता और मृतकों के परिजन शामिल होंगे।

चार से 6 जुलाई के बीच यात्रा गरियाबंद जिले के ऐसे इलाकों से गुजरने वाली है, जो नक्सल प्रभाव वाले हैं।

देवभोग के रास्ते में ही नंदकुमार पटेल के काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया था। यही वजह है कि पुलिस इस यात्रा में सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर रही है।

यात्रा का दूसरा चरण 7 जुलाई को डोंगरगढ़ से शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें