फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बम तो नहीं?..मजाक ने रुकवा दी फ्लाइट

Mon, 01 Jul 2013 05:18 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को कोलकाता से इंदौर आ रही एक फ्लाइट जब रायपुर में पहुंची तो एक छोटे से मजाक ने हड़कंप मचा दिया।
विज्ञापन


हुआ यूं कि एक यात्री ने बैग के बारे में यह कह दिया कि यह बैग मेरा नहीं है, चेक कर लो कहीं बम तो नहीं।

इतना कहना था कि हड़कंप मच गया। फ्लाइट का संचालन कर रहे अमेरिकी पायलट को पता चला तो वह भी घबरा गया। उसने फ्लाइट को ही रुकवा दी।

सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया और बम की बात कहने वाले यात्री को सीआईएसएफ ने पुलिस को सौंप दिया। बम की सूचना गलत पाए जाने के बाद भी विमान, यात्रियों और उनके सामान की दोबारा जांच की गई। इसके बाद विमान दो घंटे देरी से इंदौर पहुंचा।
विज्ञापन


धारा 151 के तहत किया प्रकरण दर्ज
सामान्य जवाब को एयरलाइंस ने इतनी बड़ी गलती समझा कि सीआईएसएफ के माध्यम से यात्री को पुलिस के हवाले करवाया गया। वहीं उसके खिलाफ कार्रवाई करने तक के लिए पुलिस को कहा गया।
विज्ञापन


पुलिस ने भी एयर लाइंस के दबाव में आकर उसके खिलाफ धारा 151 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।

शाम को उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। पूरे मामले में एयर लाइंस और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें