फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध में मिला युवक का शव: बाइक से घूमने निकला था, अगले दिन मिली लाश; हत्या कर फेंकने की आशंका

Fri, 23 Jun 2023 04:11 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम

सार

पुलिस को उसका शव सहसपुर बांध में पानी में तैरता हुआ मिला। वहीं बांध के पास ही बसंत की बाइक भी खड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो सिर पर चोट के निशान मिले। परिजनों ने हत्या की शंका जाहिर की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में एक युवक का शव बांध में मिला है। उसके सिर पर चोट के निशान हैं। ऐसे में आशंका है कि हत्या करने के बाद युवक का शव बांध में फेंका गया। युवक घूमने के लिए निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। अगले दिन उसकी लाश मिली। बांध के पास ही युवक की बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने पंचानाम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सहसपुर गांव निवासी बसन्त मेरवी (25) पुत्र सुंदर मेरवी मंगलवार शाम को बाइक लेकर घूमने निकला था। रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस बीच पुलिस को उसका शव सहसपुर बांध में पानी में तैरता हुआ मिला। वहीं बांध के पास ही बसंत की बाइक भी खड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो सिर पर चोट के निशान मिले। परिजनों ने हत्या की शंका जाहिर की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें