फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: धारदार हथियार से महिला की हत्या, पति को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है मामले की जांच

Sun, 13 Apr 2025 02:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

आज रविवार को कबीरधाम जिले में एक हत्या मामला सामने आया है। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोरभट्टी का है, जहां एक महिला फूलवंतिन बैगा की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज रविवार को कबीरधाम जिले में एक हत्या मामला सामने आया है। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोरभट्टी का है, जहां एक महिला फूलवंतिन बैगा की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। थाना से मिली जानकारी अनुसार महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाई गई थी, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही बोड़ला पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। हत्या के इस मामले की बारीकी से विवेचना की जा रही है। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। महिला की हत्या किन परिस्थितियों में व किसके द्वारा की गई, इसकी पुष्टि जांच के उपरांत ही संभव है। 

कबीरधाम पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।  दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पति ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पति से पूछताछ जारी है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की बात कही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें