फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधविश्वास का दंश: महिला को सांप ने डसा, बैगा से 10 घंटे तक कराते रहे झाड़-फूंक; अस्पताल पहुंचने पर तोड़ा दम

Sun, 16 Jul 2023 05:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम

सार

कबीरधाम में एक महिला की अंधविश्वास के चलते मौत हो गई। महिला को शनिवार रात सोते समय सांप ने डस लिया था। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की जगह बैगा को बुलाकर झांड़-फूंक कराते रहे। करीब 10 घंटे तक यही चलता रहा। 
विज्ञापन
अस्पताल में महिला को लेकर पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में एक महिला की अंधविश्वास के चलते मौत हो गई। महिला को शनिवार रात सोते समय सांप ने डस लिया था। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की जगह बैगा को बुलाकर झांड़-फूंक कराते रहे। करीब 10 घंटे तक यही चलता रहा। सूचना मिलने पर बीएमओ ने एंबुलेंस भेजी और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि कुछ देर में ही महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रविवार को पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। माला पंडरिया थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पंडरिया ब्लॉक के वनांचल ग्राम तेलियापानी लेदरा निवासी मनिया बाई पति सुमित बैगा को शनिवार रात करीब 2 बजे सांप ने डस लिया। अंधविश्वास के चलते परिजन ने महिला की झाड़फूंक कराने बैगा बुला लिया। इसके बाद 10 घंटे तक झाड़फूंक का सिलसिला चलता रहा। समय पर इलाज न मिलने से महिला की हालत बिगड़ गई। फिर अस्पताल लाने के कुछ देर बार उसकी मौत हो गई। महिला को रात में सोते समय करैत प्रजाति के सांप ने डस था। 

गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया 
महिला की सर्पदंश के संबंध में पंडरिया के बीएमओ को जानकारी मिली तो उन्होंने गांव में एंबुलेंस भेजी। महिला को कुकदूर के सरकारी अस्पताल लाया गया, लेकिन हालत गंभीर देख पंडरिया रेफर कर दिया गया। महिला को सांस लेने तक में तकलीफ हो रही थी। करीब 20 से 25 मिनट तक इलाज चलता रहा, उसके बाद महिला की मौत हो गई। इस पूरे मामले को लेकर कुकदूर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। वहीं जिला प्रशासन ने रिपोर्ट मांगी है। जिससे महिला के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजा दिया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें