फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: धान की कटाई के दौरान थ्रेशर की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातम

Sun, 17 Nov 2024 12:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम में आज तड़के थ्रेशर से धान की कटाई के दौरान चपेट में आने से सुनैना चन्द्रवंशी पति चितरंजन चन्द्रवंशी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम नेऊरगांव कला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का बुरा हाल है। 
विज्ञापन
थ्रेशर की चपेट में आने से महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम में आज तड़के थ्रेशर से धान की कटाई के दौरान चपेट में आने से सुनैना चन्द्रवंशी पति चितरंजन चन्द्रवंशी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम नेऊरगांव कला की मौत हो गई। काम के दौरान महिला थ्रेशर में फंस गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

हादसे के बाद घायल महिला को बोड़ला के सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। दरअसल वर्तमान में कबीरधाम जिले के सभी केन्द्रों में धान की खरीदी हो रही है। किसानों द्वारा धान को केन्द्रों में बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें