फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: जिले में बदला मौसम का मिजाज, रुक- रुककर बारिश, चिल्फी घाटी में छाया घना कोहरा

Sat, 20 Jan 2024 03:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

यहां शनिवार सुबह से लगातार हल्की बारिश और घने कोहरे के चलते नेशनल हाईवे में वाहनों की संख्या कम रहीं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा। 
विज्ञापन
कोहरे के कारण हाईवे में वाहनों की संख्या कम रही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते ठंड वापस लौट आई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। वहीं इस मौसम का असर कबीरधाम जिले में दिखाई दे रहा है। जिले के वनांचल व पर्यटन क्षेत्र चिल्फीघाटी में शनिवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी (दृश्यता) 80 मीटर से भी कम रही। 

विज्ञापन


यहां शनिवार सुबह से लगातार हल्की बारिश और घने कोहरे के चलते नेशनल हाईवे में वाहनों की संख्या कम रहीं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा। 


एक द्रोणिका के साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के प्रभाव से बादल छाए हुए है। इसके अलावा बदलते मौसम के कारण चना व गन्ना फसल को नुकसान हो रहा है। वर्तमान में गन्ना कटाई का समय है। ऐसे में बारिश होने से खेत में पानी भर गया है। इस कारण गन्ना कटाई प्रभावित हो रहीं है। इसके अलावा जिले के कई धान खरीदी केन्द्र में खरीदी बंद कर दी है। क्योंकि, यहां धान का परिवहन नहीं हो पा रहा। उठाव नहीं होने के कारण लाखों कुंतल धान जाम है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें