फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड; 27 अगस्त को परीक्षा

Tue, 22 Aug 2023 04:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम/छत्तीसगढ़

सार

CG Mahila Supervisor Bharti: व्यापम के महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी हो गया है। कबीरधाम जिले में  25 केन्द्र बनाए गए हैं।3500 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। यहां आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Mahila Supervisor Bharti:व्यापम द्वारा आयोजित महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 27 अगस्त रविवार को दो पाली में आयोजित की जाएगी। वैसे ये परीक्षा पूरे प्रदेश में एक साथ होगी। वहीं कबीरधाम जिले में इस परीक्षा को लेकर 25 केन्द्र बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


इन केन्द्र में 3500 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक (खुली सीधी भर्ती) परीक्षा पहले पाली सुबह 10 से 12 बजे और पर्यवेक्षक (परिसीमित सीधी भर्ती) परीक्षा दूसरे पाली दोपहर में होगी। 

प्रवेश पत्र के लिए व्यापम ने लिंक जारी किया गया है। आप इस लिंक vyapamonline.cgstate.gov.in/online पर क्लिक कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इस परीक्षा में केवल महिला परीक्षार्थी शामिल होंगी। खुली सीधी भर्ती परीक्षा में सभी वर्ग शामिल होंगे। परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल होंगे। इन दोनों परीक्षा को लेकर जिला स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। उड़नदस्ता दल का गठन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें