फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, शव की शिनाख्त नहीं

Sat, 22 Mar 2025 06:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम में आज शनिवार को अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई है। यह घटना कवर्धा सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम राम्हेपुर के पास रायपुर जबलपुर नेशनल हाइवे के राइस मिल के पास की है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम में आज शनिवार को अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई है। यह घटना कवर्धा सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम राम्हेपुर के पास रायपुर जबलपुर नेशनल हाइवे के राइस मिल के पास की है। लोगों ने सुबह सड़क पर एक व्यक्ति की लाश देखी। ग्रामीणों ने डॉयल 112व पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। 

विज्ञापन


आसपास गांव वालों से मृतक की पहचान कराई गई लेकिन पहचान नहीं हो पाई, मृतक का सिर पुरी तरह से कुचल गया है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रहीं है। शव के हाथ में बने रानी नाम के टैटू से युवक की पहचान पता करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कवर्धा के मर्चुरी भेज दिया है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर अज्ञात वाहन के संबंध में पता नहीं चल सका है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें