फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा

Sun, 02 Jun 2024 02:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। यह हादसा कवर्धा - सिमगा नेशनल हाईवे स्थित ग्राम दशरंगपुर का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज रविवार को एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। यह हादसा कवर्धा - सिमगा नेशनल हाईवे स्थित ग्राम दशरंगपुर का है। मृतक युवक का नाम गजानंद साहू पिता जगनू साहू उम्र 22 व विनय साहू पिता संतोष साहू उम्र 23 दोनों निवासी ग्राम दशरंगपुर के है। 

विज्ञापन


ये आज सुबह करीब 11 बजे ग्राम दशरंगपुर से मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 09 जेसी 8671 से कवर्धा की ओर जा रहे थे। अभी अज्ञात वाहन ने इन्हें ठोकर मार दी। इससे दोनों युवक को गंभीर चोट लगी। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इन्हें कवर्धा के जिला अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। 

इस मामले में दशरंगपुर पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। अज्ञात वाहन के संबंध में खोजबीन जारी है। वही युवकों की मौत बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गांव में एक ही दिन दो युवकों की मौत की खबर आने से मातम पसरा है। आज रविवार को पीएम बाद दोनों के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें