फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: पति-पत्नी ने पी शराब, दोनो में हुआ विवाद तो पति ने पत्नी की कर दी हत्या

Sun, 02 Jun 2024 01:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

रविवार को कबीरधाम जिले में हत्या का मामला सामने आया है। यह मामला नक्सल प्रभावित थाना कुकदूर क्षेत्र के ग्राम बदना का है। पति-पत्नी ने बैठकर शराब पी। इसी दौरान दोनो के बीच में विवाद हो गया। फिर पति ने पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को कबीरधाम जिले में हत्या का मामला सामने आया है। यह मामला नक्सल प्रभावित थाना कुकदूर क्षेत्र के ग्राम बदना का है। पति-पत्नी ने बैठकर शराब पी। इसी दौरान दोनो के बीच में विवाद हो गया। फिर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। एडिशनल एसपी विकास कुमार ने बताया कि बुधरिया बाई व वीर सिंह धुर्वे दोनों पति-पत्नी आपस में शराब पीकर वाद विवाद कर रहे थे, जिसमें वीर सिंह धुर्वे द्वारा अपनी पत्नी का गला पकड़ के सर को कंक्रीट की चौखट में पटक दिया। 

विज्ञापन

 

सर में चोट लगने से बुधरिया बाई की मृत्यु हो गई है। मामले में मर्ग पंजीकृत कर पोस्टमार्टम के लिए शव को कुकदूर के सरकारी अस्पताल भेजा गया है आरोपी पति पुलिस हिरासत में है, विवेचना जारी है l गौरतलब है कि इस थाना क्षेत्र में आए दिन हत्या के मामले सामने आते है। पूरे जिले में मर्ग कायमी के मामले भी इस थाना में सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें