फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत, पसरा मातम

Wed, 09 Jul 2025 04:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

आज बुधवार को कबीरधाम जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिला की मौत हो गई है। यह घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के रुखमीदादर की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और महिलाओं के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज बुधवार को कबीरधाम जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिला की मौत हो गई है। यह घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के रुखमीदादर की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और महिलाओं के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार तिहरी उम्र 45 व रामबाई उम्र 32 निवासी ग्राम बाहपानी ये दोनों जंगल में भाजी तोड़ने के लिए गई थी। 

विज्ञापन


इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज बिजली कड़कने लगी। कुछ ही देर के बाद बिजली गिरी और दोनों महिला उसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। आज दोपहर को दोनों के शव को कुकदूर के सरकारी अस्पताल में लाया गया है, जहां पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। बता दे कि कबीरधाम जिले में इस मानसून सीजन में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से यह पहली घटना है। जिले में लगातार बारिश का दौर चल रहा है। इस मानसून सीजन में पूरे जिले में औसत 200 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें