फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम में सड़क हादसा: हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकराए दो वाहन, एक की मौत; दो गंभीर

Mon, 20 May 2024 11:08 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

बीती रात कबीरधाम जिले में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक ट्रक से ही दो वाहनों की टक्कर हो गई। दोनों हादसे पुलिस की गाड़ी से हुए हैं। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
कबीरधाम में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में सोमवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे एक सड़क हादसे में एक की मौत और दो लोग घायल हो गए हैं। ये हादसा कवर्धा-पोंडी-बोड़ला नेशनल हाईवे के ग्राम सिंघनपूरी के पास हुआ है। सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में फोर व्हीलर और बाइक टकरा गई।

विज्ञापन


सबसे पहले बाइक सवार नेतराम धुर्वे का वाहन टकराया। गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। ये पुलिस विभाग में आरक्षक थे। जिसकी पोस्टिंग पांडातराई थाना में थी। इसके कुछ घंटे बाद फिर से इसी ट्रक में एक पुलिस का वाहन टकराया।

वाहन में बैठे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक ही ट्रक में अलग-अलग दो बार हादसा हुआ। ट्रक में खराबी आ गई थी। ट्रक में न तो पासिंग लाइट जला रखी थी और न ही इंटीगेटर दे रखा था इस मामले में सिटी कोतवाली कवर्धा आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें