फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: दो सगे भाइयों ने अपने पड़ोसी के घर को किया आग के हवाले, दोनों आरोपी गिरफ्तार, फरार की तलाश

Sat, 04 May 2024 07:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

पुलिस ने इन तीनों आरोपी के खिलाफ धारा 435, 436, 427, 34 के तहत मामला दर्ज किया। आज शनिवार को दो आरोपी नरेंद्र चन्द्राकर व हरेंद्र चन्द्राकर की गिरफ्तारी हुई है। इन दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कोडापुरी में आरोपियों ने एक घर को आग के हवाले कर लिया। क्योंकि, इन लोगों व मकान मालिक के बीच जमीन विवाद चल रहा है। राहत की बात है कि इस आगजनी में किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं हुआ है। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाई को गिरफ्तार किया है। एक महिला आरोपी फरार है। 

विज्ञापन

 

 

कुंडा थाना से मिली जानकारी अनुसार पीड़िता गोदावरी चन्द्राकर ने थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति न्यायालय के कार्य से पंडरिया गए थे। घर सुना था। उसी का फायदा उठाकर जमीन विवाद के लेकर रंजीश रखने वाले उसके पड़ोसी नरेंद्र चन्द्राकर, हरेंद्र चन्द्राकर व नीतू चन्द्राकर घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दिया। इससे मकान का दीवाल में क्रैक हो गया। 

 

पुलिस ने इन तीनों आरोपी के खिलाफ धारा 435, 436, 427, 34 के तहत मामला दर्ज किया। आज शनिवार को दो आरोपी नरेंद्र चन्द्राकर व हरेंद्र चन्द्राकर की गिरफ्तारी हुई है। इन दोनों को जेल भेज दिया है। वहीं तीसरी महिला आरोपी नीतू चन्द्राकर पति नरेंद्र चन्द्राकर गांव से फरार हो गई है। महिला के संबंध में खोजबीन जारी है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें