फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: बस स्टैंड में जमकर चले लाठी-डंडा, वायरल वीडियो पर बोले भूपेश- 'गृहमंत्री के गृह जिले में सरेआम गुंडागर्दी'

Tue, 30 Dec 2025 08:53 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कवर्धा बस स्टैंड में नशेड़ियों द्वारा लाठी डंडे से की गई मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। घटना में दो लोग घायल हुए हैं। मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार और गृह विभाग पर सवाल उठाए हैं। 
 
विज्ञापन
बस स्टैंड में जमकर लाठी-डंडा चले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में मंगलवार को कवर्धा बस स्टैंड में जमकर लाठी डंडे चले। घटना में एक पक्ष के दो लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह मंत्री पर कटाक्ष किया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बस स्टैंड परिसर में सुदर्शन नामक व्यक्ति सुलभ शौचालय गए थे। इसी दौरान कुछ नशेड़ियों ने उनकी जेब में रखे पैसे छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर नशेड़ियों ने अपने साथियों को बुला लिया और डंडे व रॉड से चार लोगों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।


इस घटना में सुदर्शन के हाथ में गंभीर चोट आई है। पीड़ित पक्ष ने सिटी कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। दूसरी ओर, वायरल वीडियो को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने लिखा कि 'गृहमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले में सरेआम गुंडागर्दी का बोलबाला। इनको कब अपनी 'पलकों' पर बैठाकर कार्रवाई करेंगे माननीय गृहमंत्री जी??'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें