फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Accident: कवर्धा में भीषण सड़क हादसा; 30 फीट गहरी खाई में गिरा वाहन, 19 की मौत, पीएम ने जताया दुख

Mon, 20 May 2024 04:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

Kawardha Accident News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में दर्दनाक हादसा हुआ है। कुकदूर थाना इलाके के बाहपनी गांव में एक पिकअप वाहन 30 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में 18 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kawardha Accident News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पिकअप वाहन खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। वाहन सवार 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में 17 महिलाएं शामिल थीं। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि कूकदुर थाना इलाके के बाहपानी गांव के पास बंजारी घाट पर यह हादसा सोमवार दोपहर 1:45 बजे के करीब हुआ। हादसे का शिकार लोग जंगल से तेंदू पत्ते तोड़कर वापस लौट रहे थे। वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया।

हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

विज्ञापन

हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।



हादसे पर सीएम साय ने भी जताया शोक  
हादसे पर सीएम साय ने दुख जताते हुए कहा कि कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 7 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

 

 

दर्दननाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम साव ने हादसे पर जताया दुख 

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जताया दुख

हादसे में 17 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दुख जताते हुए कहा कि कवर्धा में मजदूरों से भरा वाहन पलटने से 18 लोगों के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है। 
 

पिकअप में सवार थे लगभग 25

एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि थाना कुकदूर क्षेत्र के तहत ग्राम बाहपानी के पास पिकअप वाहन खाई में गिरा है। पिकअप में लगभग 25 लोग सवार थे जो तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। सभी वापस आ रहे थे तभी ये हादसा हुआ है। घटना की सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना स्थल में मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता, जंगल और पहाड़ी एरिया है। घटना स्थल से कुकदूर तहसील मुख्यालय करीब 35 किमी दूर है। 


 

हादसे में 17 महिलाओं की मौत

हादसे में 17 महिलाओं और एक पुरुष की मौत की एसपी अभिषेक पल्लव ने पुष्टि की है। ये लोग तीसरे दिन तेंदूपत्ता की तोड़ई करने गए थे। गांव का ही पिकअप वाहन था। वहीं चार लोग घायल हैं  जिनमें तीन महिला और एक पुरुष भी शामिल हैं।

इन लोगों ने गंवाई हादसे में जान
1-मीराबाई 
2-टीकू बाई
3-सिरदारी
4-जनियाबाई 
5-मुंगिया बाई
6-झंगलो बाई
7-सियाबाई
8-किरण
9-पटोरीन बाई
10-धनैया बाई
11-शांति बाई
12-प्यारी बाई
13-सोनम बाई
14-बिस्मत बाई
15-लीलाबाई
16-परसदिया बाई
17-भारती
18-सूक्ति बाई

 

ये हुए घायल 
मुन्नी बाई
धानबाई
ममता
गुलाब सिंह
विज्ञापन

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने हादसे पर जताया दुख

हादसे पर दुख जताते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपाली में तेंदूपत्ता संग्राहकों के पिकअप वैन की सड़क दुर्घटना का समाचार पीड़ादायक है। दुर्घटना में असमय काल कलवित हुए श्रमिकों एवं बैगा आदिवासियों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। शोक की इस घड़ी में हम सब की संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। ॐ शांति:।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें