फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: नगर पालिका कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल कल से, रायपुर में प्रदेशभर के जुटेंगे कर्मचारी

Tue, 17 Sep 2024 09:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

मंगलवार को कवर्धा नगर पालिका के कर्मचारियों ने पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है।  नगरीय निकाय में अन्य विभाग की भांति ओल्ड पेंशन (ओपीएस) लागू करना प्रमुख मांगों में से एक है।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते संघ के लोग और कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय नवनियुक्त अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा नगरीय निकायों में चरणबद्व तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर व संघ के आह्वान पर नगर पालिका के नियमित व प्लेसमेंट कर्मचारी कल 18 से 20 सितंबर तक तीन दिवस तक रायपुर स्थित तुता मैदान में हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल अवधि में निकाय के कार्य बंद रखेंगे। इसके बाद भी शासन द्वारा मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो सभी अधिकारी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

इस संबंध में मंगलवार को कवर्धा नगर पालिका के कर्मचारियों ने पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है। संघ के जिलाध्यक्ष बद्रीराम साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश नगरीय निकाय अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ से प्राप्त निर्देश के परिपालन व नगरीय निकाय की महासंघ बैठक में लिए गये निर्णय अनुसार हड़ताल में सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। हड़ताल में जाने की सूचना नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक व मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू को सौंपा गया है। 

ये है प्रमुख मांगे- 

- नगरीय निकायों में प्रत्येक माह एक तारीख को वेतन भुगतान जिला कोषालय (ट्रेजरी) के माध्यम से हो।

 - नगरीय निकायों में ठेका प्रथा बंद हो व 10 वर्ष सेवा पूर्ण करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितिकरण किया जाए। 

 - नगरीय निकाय में अन्य विभाग की भांति ओल्ड पेंशन (ओपीएस) लागू हो।
विज्ञापन

 - निकायों में कार्यरत कर्मचारियों के मृत्यु उपरांत परिवारजनो को संभाग स्तर में रिक्त पदो पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करे।

 - संभाग स्तर में रिक्त पद पर पदोन्नति की कार्रवाई जल्द किया जाए।

 - 6वें व 7वें वेतनमान की एरियर्स राशि का भुगतान की स्वीकृति प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें