फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: नौ साल बाद महाराष्ट्र से गिरफ्तार हुआ ठग, 1440 निवेशक से ठगे थे 1.84 करोड़ रुपये

Tue, 23 Sep 2025 09:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

आरोपी पूरे 9 वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने कई राज्यों में छानबीन की, तकनीकी जांच की और सूचनाओं को खंगाला। महाराष्ट्र के गोंदिया क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी पंचू पनधारे को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम पुलिस ने 1 करोड़ 84 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीते 9 साल से फरार चल रहा था। मामला भोरमदेव थाना क्षेत्र का है। एडिशनल एसपी पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया कि जिले में स्थायी वारंटियों की धरपकड़ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना भोरमदेव में धारा 420, 406, 34 भादवि, धारा 3, 4, 5 इनामी चिटफंड व धन परिचालन अधिनियम में दर्ज प्रकरण में आरोपी पंचू पनधारे पिता मोतीराम पनधारे निवासी जामडी, थाना कसौली, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) ने 1440 निवेशक से 1 करोड़ 84 लाख 28 हजार 562 रुपये की ठगी की थी। 

विज्ञापन


इस गंभीर अपराध के बाद से आरोपी पूरे 9 वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने कई राज्यों में छानबीन की, तकनीकी जांच की और सूचनाओं को खंगाला। महाराष्ट्र के गोंदिया क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी पंचू पनधारे को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी को विधिवत तामिली कर सीजेएम कोर्ट कबीरधाम में पेश किया गया। यह कार्रवाई कबीरधाम पुलिस की दृढ़ इच्छाशक्ति, सतत परिश्रम और पेशेवर कार्यशैली का प्रत्यक्ष उदाहरण है। इस गिरफ्तारी ने न केवल 1440 पीड़ित निवेशकों को न्याय दिलाने की राह खोली है, बल्कि जिले की जनता के बीच यह संदेश भी पहुंचाया है कि अपराध चाहे कितना बड़ा हो और आरोपी कितने भी वर्षों तक फरार क्यों न रहे, कानून की पकड़ से कोई बच नहीं सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें