फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: ड्राइवरों की देशव्यापी हड़ताल से थमे बसों के पहिए, कबीरधाम में 150 से ज्यादा बसें बंद

Thu, 12 Nov 2026 03:36 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम

सार

देशभर में ऑल इंडिया ड्राइवर ज्वाइंट कमेटी के आह्वान पर अनिश्चितकालीन ‘स्टेयरिंग छोड़ो’ आंदोलन शुरू हो गया है। कबीरधाम और बेमेतरा में ट्रक और यात्री बसों के पहिए थमने से परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
इस आंदोलन में ड्राइवर शामिल हो रहे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया ड्राइवर जॉइंट कमेटी के आह्वान पर गुरुवार से देशभर में अनिश्चितकालीन 'स्टेयरिंग छोड़ो' अभियान शुरू हो गया है। इस आंदोलन का असर कबीरधाम और बेमेतरा जिले में भी दिखाई दिया। दोनों जिलों में ट्रक और यात्री बसों के पहिए थमने से परिवहन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कबीरधाम जिले में सामान्य दिनों में करीब 150 से अधिक यात्री बसें अलग-अलग मार्गों पर संचालित होती हैं। आंदोलन के चलते गुरुवार को इन सभी बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहा। कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और राजनांदगांव जाने वाली बसें भी नहीं चलीं। वहीं अंतरराज्यीय बस सेवाओं पर भी इसका गहरा असर पड़ा।

मध्य प्रदेश के जबलपुर, मंडला और बिछिया के मार्ग पर चलने वाली बसें रुकी रहीं। महाराष्ट्र के पुणे और नागपुर तथा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और लखनऊ मार्ग की यात्री बसें भी थमी रहीं। ट्रकों का संचालन प्रभावित होने से माल परिवहन पर भी असर पड़ने की स्थिति बनी है।
विज्ञापन


ड्राइवर संगठन एकजुट
आंदोलन से जुड़े नेताओं ने इसे आर-पार की लड़ाई बताया है। देश के सभी ड्राइवर संगठन पहली बार एक मंच पर एकजुट हुए हैं। ड्राइवरों ने लगातार अपनी मांगों को लेकर सरकार के सामने आवेदन किए थे। लेकिन मांगों पर ठोस निर्णय न होने के कारण अब आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। इसमें देशभर के लाइसेंसधारी वाहन चालक एकजुट होकर शामिल हो रहे हैं।

तीन प्रमुख मांगें
ड्राइवर संगठनों ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करना पहली मांग है। इसके साथ ही ड्राइवर आयोग का गठन और ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड की स्थापना भी शामिल है। नेताओं का कहना है कि यदि सरकार इन तीनों मांगों को लिखित रूप में स्वीकार कर लेती है, तो आंदोलन रोका जा सकता है। फिलहाल मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन 'स्टेयरिंग छोड़ो' अभियान जारी रखने का एलान किया गया है।

इस आंदोलन में ड्राइवर शामिल हो रहे

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें