फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम में ट्रक-कार की टक्कर: बच्चे की मौत, पांच घायल, MP से आ रहे थे; रेलिंग से बाइक भिड़ी, युवक की गई जान

Sun, 30 Apr 2023 03:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम

सार

सभी को बोड़ला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कंटेनर चालक भाग निकला है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद बच्चे के शव को सौंपा जाएगा। फिलहाल उसे मोर्चरी में रखवाया गया है। 
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर हो गई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में रविवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में छह माह के बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा चिल्फीघाटी क्षेत्र में हुआ है। यहां पर तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। कार सवार सभी लोग मध्य प्रदेश से भिलाई जा रहे थे। वहीं पिपरिया क्षेत्र में हुए दूसरे हादसे में सड़क किनारे रेलिंग से बाइक टकराने के चलते एक युवक की जान चली गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के सुभाष वार्ड, मंडला निवासी रुदवेग कुशवाहा (छह माह) पुत्र निखिल कुशवाहा, दीपिका कुशवाहा (28) पत्नी निखिल कुशवाहा, आस्था कुशवाहा (26) पुत्री हरिशंकर, तरुण हरदहा (20) पुत्र रवि हरदहा और दंतेवाड़ा के गीदम निवासी स्नहेलता (50) पत्नी राजू टीकम कार से भिलाई जा रहे थे। अभी वे कबीरधाम में ग्राम चिल्फी से करीब सात किमी राजाढार के पास रायपुर-जबलपुर हाइवे पर पहुंचे थे कि सामने से आ रहे कंटेनर से उनकी टक्कर हो गई। 

विज्ञापन


टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में छह महीने के बच्चे रुदवेग की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को बोड़ला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कंटेनर चालक भाग निकला है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद बच्चे के शव को सौंपा जाएगा। फिलहाल उसे मोर्चरी में रखवाया गया है। 
विज्ञापन


रेलिंग से टकराई बाइक
दूसरा सड़क हादसो पिपरिया क्षेत्र के ग्राम इंदौरी से आगे छोटे रगरा मोड़ पर हुआ है। यह पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग से जा टकराई। इसके कारण बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान सुखी राम के रूप में हुई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें