फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम : हत्या की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, गुस्से में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट

Sun, 15 Jun 2025 02:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

आरोपी ने यह भी बताया कि उसने मृतक पर कंबल डाल दिया था तथा घटना के समय पहने अपने वस्त्र खून के धब्बों सहित घर में छुपा कर रख दिए थे। आरोपी के कथन के आधार पर खून लगे कपड़े व घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा जब्त किया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम के थाना तरेगांव जंगल अंतर्गत एक हत्या के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। थाना तरेगांव प्रभारी निरीक्षक संग्राम सिंह ने बताया कि 13 जून को प्रार्थी तिहारी बैगा निवासी बंधौरा थाना तरेगांव जंगल द्वारा मौखिक सूचना दी गई कि उसके गांव के तिहर सिंह धुर्वे ने आकर बताया कि सिंगरू बैगा मृत अवस्था में अपने खेत बाड़ी में कंबल से ढका पड़ा है।

विज्ञापन


 सूचना पर पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे व देखा कि मृतक सिंगरू बैगा अपने खेत बाड़ी में मृत पड़ा हुआ था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। मौके पर की गई प्रारंभिक पूछताछ व साक्ष्यों के आधार पर मृतक के पुत्र सोनसिंह बैगा से पूछताछ की गई, जिसने स्वीकार किया कि 13 जून की रात में दलदली से घर लौटते समय उसके और उसके पिता सिंगरू बैगा के बीच वाद-विवाद हुआ था। गुस्से में आकर सोनसिंह ने बांस के डंडे से अपने पिता पर कई वार किए,जिससे वे बेहोश हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। 

आरोपी ने यह भी बताया कि उसने मृतक पर कंबल डाल दिया था तथा घटना के समय पहने अपने वस्त्र खून के धब्बों सहित घर में छुपा कर रख दिए थे। आरोपी के कथन के आधार पर खून लगे कपड़े व घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा जब्त किया गया। आरोपी सोनसिंह बैगा को 14 जून को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है व आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें