फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम : सतनामी समाज के खिलाफ की टिप्पणी, पुलिस ने आरोपी को नागपुर से किया गिरफ्तार

Mon, 17 Nov 2025 04:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

आज सोमवार को कबीरधाम पुलिस ने सतनामी समाज के खिलाफ टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की रैली भी निकाली है। इस आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सोमवार को कबीरधाम पुलिस ने सतनामी समाज के खिलाफ टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की रैली भी निकाली है। इस आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया गया है। मामला सहसपुर लोहारा क्षेत्र का है। थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि थाना लोहारा में ग्राम भिभौरी निवासी आवेदिका द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया,जिसमें उन्होंने बताया कि एक मोबाइल धारक ने उनकी इंस्टाग्राम आईडी का पासवर्ड प्राप्त कर सतनामी समाज के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी की है। उनके फोटो पर अश्लील शब्द लिखकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए धारा 296, 299, 352 बीएनएस तथा 65 आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस टीम द्वारा तकनीकी जानकारी, मोबाइल लोकेशन व निरंतर खोजबीन के आधार पर आरोपी सागर बारा पात्रे पिता रामचंद्र बारा पात्रे, उम्र 35,निवासी लकड़गंज, नागपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने आवेदिका की इंस्टाग्राम आईडी का पासवर्ड लेकर समाज विशेष के खिलाफ टिप्पणी करने, आवेदिका के फोटो पर अशोभनीय शब्द लिखकर अपलोड करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी को विधिसंगत धारा के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कवर्धा कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें