फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: कबीरधाम में आठ जनवरी को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड की मिलेगी नौकरी

Sat, 06 Jan 2024 02:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

सभी पदों के लिए आयु सीमा 20-40 वर्ष है। कार्यक्षेत्र रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ हैं। यह कैंप पूर्णतः निःशुल्क है। 
विज्ञापन
आठ जनवरी को लगेगा प्लेसमेंट कैंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में आठ जनवरी को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कार्यालय परिसर में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होगा। इसमें सिक्योरिटी गार्ड के 300 पद, सिक्योरिटी सर्विस गार्ड के 100 पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पद और लेबर के 300 पद पर भर्ती  की जाएगी। 

विज्ञापन

 

सभी पदों के लिए आयु सीमा 20-40 वर्ष है। कार्यक्षेत्र रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ हैं। यह कैंप पूर्णतः निःशुल्क है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है। यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य के लिए किया जाता है। 
 

चयन संबंधी कार्रवाई नियोजक द्वारा ही किया जाता है। पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य विस्तृत जानकारी कैंप में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से प्राप्त कर सकते हैं। कैंप में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य प्रमाण पत्रों की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ उपस्थित हो सकते हैं। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जिला कोर्ट रोड़ पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें