फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पंचायत सचिव ने मांगी रिश्वत, शिकायत के बाद कलेक्टर ने किया सस्पेंड

Wed, 04 Dec 2024 03:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

आज बुधवार को कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जनपद पंचायत पंडरिया के ग्राम पंचायत कोयलारीकापा के सचिव मालिकराम गोयल को सस्पेंड कर दिया है। सचिव पर आरोप है कि उसने एक ग्रामीण से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर रिश्वत मांगी है।
विज्ञापन
पंचायत सचिव ने मांगी रिश्वत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज बुधवार को कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जनपद पंचायत पंडरिया के ग्राम पंचायत कोयलारीकापा के सचिव मालिकराम गोयल को सस्पेंड कर दिया है। सचिव पर आरोप है कि उसने एक ग्रामीण से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर रिश्वत मांगी है। जांच के बाद कलेक्टर ने यह कार्रवाई की है। जारी आदेश में बताया गया हैं कि सचिव मालिक राम गोयल के खिलाफ जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए राशि की मांग करने और अभद्र व्यवहार करने के कारण निलंबन के लिए प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। 

विज्ञापन


सचिव मालिकराम गोयल द्वारा अपने कार्य में गंभीर लापरवाही बरती गई। यह कृत्य छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 में निहित प्रावधानों के विपरित है व कदाचरण की श्रेणी में आता है। सचिव मालिकराम गोयल को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 में निहित प्रावधान अनुसार सस्पेंड किया गया है। सस्पेंड अवधि में गोयल का मुख्यालय जनपद पंचायत पंडरिया रहेगा व नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। ग्राम पंचायत कोयलारीकापा का अतिरिक्त प्रभार जनपद पंचायत पंडरिया ग्राम पंचायत अंधियारखोर सचिव शेख फकरुद्दीन को सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें