फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम: डिप्टी CM विजय शर्मा की विधायकी का एक साल पूरा, बोले- कवर्धा को हर क्षेत्र में रोल मॉडल बनाना लक्ष्य

Tue, 03 Dec 2024 08:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

सीएम विजय शर्मा छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातत्व, धार्मिक व पर्यटन महत्व के स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर, कवर्धा के प्रसिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
पूजा-अर्चना करते डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विधायक व प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अपनी विधायकी के एक वर्ष पूरा होने पर इसे ऐतिहासिक व सफल बताते हुए जनता को समर्पित कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र में किए गए विकास कार्य और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। 

विज्ञापन


मंगलवार को डिप्टी सीएम विजय शर्मा छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातत्व, धार्मिक व पर्यटन महत्व के स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर, कवर्धा के प्रसिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह आप सबकी सहभागिता व विश्वास का ही परिणाम है कि हमारा पहला वर्ष विकास व जनकल्याण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि से भरा रहा है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार को सुशासन का प्रतीक बताते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य कवर्धा को शिक्षा, कृषि, सिंचाई, उद्योग और खेल के क्षेत्र में रोल मॉडल बनाना है। यह यात्रा आपके साथ और समर्थन से ही सफल होगी। यह सरकार हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जनता से अपील की है कि हमारी सरकार का हर कदम विकास व जनसेवा की दिशा में है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की 20वीं बैठक में डोंगरगढ़-कबीरधाम-मुंगेली-कटघोरा रेलमार्ग के लिए 300 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई। 
विज्ञापन


यह परियोजना क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के निर्माण व आर्थिक विकास में सहायक साबित होगी। जिले की बहुप्रतीक्षित मांग कवर्धा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 306.23 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह परियोजना जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार लाने व चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर उत्पन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कवर्धा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की स्थापना यह न केवल युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर प्रदान करेगा, बल्कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें