फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पलटने से एक की मौत: 12 लोग सवार थे, नौ घायल; कबीरधाम में साप्ताहिक बाजार से लौटते समय हादसा

Wed, 26 Apr 2023 03:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम

सार

थाना प्रभारी युवराज साहू ने बताया कि घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उसकी तलाश जारी है। 
विज्ञापन
तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में तेज रफ्तार पिकअप पलटने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि नौ लोग घायल हैं। इनमें से आठ को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय पिकअप में 12 लोग सवार थे। सभी साप्ताहिक बाजार में शामिल होकर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जहां बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया है। मामला तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम दलदली में मंगलवार को साप्ताहिक बाजार था। इसी बाजार में शामिल होने के लिए आसपास के गांव के लोग गए थे। सभी दोपहर करीब 3.30 बजे पिकअप से सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान दलदली के आगे मुकाम मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और फंसे हुए घायलों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। हालांकि तब तक ग्राम पिपरखुटा निवासी मान सिंह बैगा की मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद पिकअप चालक भाग निकला। थाना प्रभारी युवराज साहू ने बताया कि घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उसकी तलाश जारी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें