फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: सड़क नहीं तो वोट नहीं, आदिवासी गांव के लोगों ने लोकसभा चुनाव में मतदान का किया बहिष्कार

Tue, 09 Apr 2024 07:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

गांव में सड़क नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार कर दिया है।
विज्ञापन
आदिवासी गांव के लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चला रही है। वहीं दूसरी ओर गांव में सड़क नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार कर दिया है। मामला, कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पावले का है। इस गांव के ग्रामीणों ने आज मंगलवार को कलेक्टोरेट में मतदान का बहिष्कार करने आवेदन दिया है। ग्रामीण राजाराम,  मनभर, सतीष, छाया, विद्या साहू, फूलबाई ने बताया कि यह गांव ग्राम पंचायत बंधी अंतर्गत आता है। इस ग्राम पंचायत में बंधी, पावले, अमलीडीह, कौडियां शामिल है। 

विज्ञापन

 

ग्राम पावले में मतदान केन्द्र है। लेकिन, यहां सड़क नहीं होने के कारण पैदल ही जाना करना पड़ता है। सिर्फ पेंड्ररा के लिए ही WBM की आधा-अधूरा सड़क है। वो कवर्धा ब्लॉक में आता है। ग्राम पावले की अधिकतर जनसंख्या आदिवासी है, बाकि ओबीसी वर्ग के है। आजादी के पूर्व व बाद में यहां विकास कार्य नहीं के बराबर हुए है। गांव तक सड़क नहीं होने से विधानसभा व लोकसभा चुनाव में खुद प्रत्याशी भी गांव में नहीं आते है, जबकि गांव में करीब एक हजार मतदाता है। 

 

गांव तक सड़क नहीं होने से दिक्कत होती है। गांव में सड़क की मांग को लेकर कई बार अधिकारी व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को आवेदन दे चुके है। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्राम पेंड्ररा में पीएम सड़क योजना के तहत सड़क है। यदि इसी सड़क में ही ग्राम पावले को जोड़ दिया जाए तो राहत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें