फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: बातों में फंसाकर दिखाए हसीन सपने, शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 May 2024 12:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना पंडरिया थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना पंडरिया थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

 

पंडरिया थाना प्रभारी संतोष मिश्रा ने बताया कि मामले में नाबालिग की बहन ने 29 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उसने बताया कि नाबालिग बहन को अज्ञात व्यक्ति बहलाकर भगा ले गया है। मामले में पुलिस ने धारा 363 दर्ज कर जांच शुरू की।


जांच में पुलिस ने आरोपी दिलशान लहरे पिता तुलसी लहरे उम्र 19 निवासी ग्राम दलपुरूवा थाना पंडरिया जिला कबीरधाम के कब्जे से नाबालिग को बरामद किया है। आरोपी ने नाबालिग लड़की को अपनी बातों में फंसाकर शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें