मंत्री मोहम्मद अकबर ने कबीरधाम जिले को दी करोड़ों रुपए की सौगात
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को कवर्धा विधायक व परिवहन और वन मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम जिले के दौरे पर थे। उन्होंने अपने दौरे के दौरान कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य की सौगात दी है। 3 करोड़ 26 लाख 50 हजार रुपए की लागत से कृषि उपज मंडी समिति कवर्धा में मंडी क्षेत्र अंतर्गत 50 ग्राम पंचायत के लिए सीसी रोड कार्य की सौगात दी।
मंत्री अकबर ने इस सड़क निर्माण कार्य के लिए विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इसी प्रकार कवर्धा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बोड़ला ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोंड़ी में एक करोड़ 53 लाख 17 हजार रुपए की लागत से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का नवीनीकरण व अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया है। उन्होंने कहा की अंग्रेजी में शिक्षा उपलब्ध कराने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। जहां बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। लैब, लाइब्रेरी समेत सभी जरूरत को पूरा कर रही है। ग्राम पोंड़ी में आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल भवन नवीनीकरण व अतिरिक्त कक्ष निर्माण की नीव रखी गई है। इसका निर्माण होने से बच्चों को अंग्रेजी में निःशुल्क अंग्रेजी में शिक्षा उपलब्ध हो सकेगा।
दो करोड़ रुपए के सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया
इसी तरह मंत्री मोहम्मद अकबर ने दो करोड़ 9 लाख 26 हजार रुपए की लागत से तीन सड़कों के नवीनीकरण कार्य का भूमिपूजन किया है। इसमें बोड़ला ब्लॉक के मेन रोड़ बैरख-टी 03 से ढोलबज्जा लागत 1 करोड़ 02 लाख 82 हजार रुपए, बोदा से लब्दा लागत 75 लाख 85 हजार रुपए और लालपुर से बोल्दाखुर्द लागत 12 लाख 99 हजार रुपए शामिल है। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए पुराने और खराब हो चुके सड़क का नवीनीकरण कर जिला मुख्यालय से सुगम सीधा संपर्क स्थापित होगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। सड़क एक ऐसा माध्यम है, जो उस क्षेत्र के विकास की गति को बढ़ाती है।