फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: मंत्री लखन लाल देवांगन बोले- पीढ़ियों से काबिज जमीन का स्वामित्व योजना से मिला मालिकाना हक

Sat, 18 Jan 2025 05:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

छत्तीसगढ़ शासन के श्रम, उद्योग एवं कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वामित्व योजना ने ग्रामीणों के लिए आर्थिक और सामाजिक स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त किया है।
विज्ञापन
स्वामित्व योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ शासन के श्रम, उद्योग एवं कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वामित्व योजना ने ग्रामीणों के लिए आर्थिक और सामाजिक स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने आज शनिवार को कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में स्वामित्व योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में कबीरधाम जिले के 7025 संपत्ति कार्ड वितरण का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़े थे। उन्होंने देश के अलग अलग राज्यों के लाभार्थियों से संवाद कर इस योजना से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के रूबरू भी हुए। 

विज्ञापन


मंत्री लखन लाल देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वामित्व योजना वर्षों से अपने घरों में रह रहे ग्रामीणों को उनके घरों का मालिकाना हक और प्रमाणिक दस्तावेज प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि इन दस्तावेजों से ग्रामीण अब आसानी से बैंकों से ऋण प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनकी आय और आत्मनिर्भरता में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही, संपत्ति के स्पष्ट अधिकार मिलने से जमीन संबंधी विवादों का समाधान भी सरल हो जाएगा। यह योजना न केवल ग्रामीण परिवारों को आर्थिक मजबूती देगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगी। यह योजना आर्थिक और सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ-सबका विकास की परिकल्पना के साथ ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की पूर्ति में एक सशक्त पहल बताया। 

इस आयोजन का सफल संचालन जिला प्रशासन, पंचायती राज मंत्रालय, भारतीय सर्वेक्षण विभाग और राज्य सरकार के राजस्व विभाग के संयुक्त प्रयासों से किया गया। इस कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओ अजय त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर आरबी देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें