फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर ट्रक में जा रही 50 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

Fri, 07 Feb 2025 06:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले के आबकारी विभाग ने अवैध शराब परिवहन को लेकर बड़ी कार्रवाई किया है। विभाग ने कंटेनर ट्रक से परिवहन किए जा रहे करीब 50 लाख रुपए कीमत के शराब को जब्त किया है।
विज्ञापन
भारी मात्रा में शराब बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले के आबकारी विभाग ने अवैध शराब परिवहन को लेकर बड़ी कार्रवाई किया है। विभाग ने कंटेनर ट्रक से परिवहन किए जा रहे करीब 50 लाख रुपए कीमत के शराब को जब्त किया है। इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रहीं है। विभाग से मिली जानकारी अनुसार आबकारी आयुक्त सहसचिव आर संगीता व कलेक्टर कबीरधाम गोपाल वर्मा के अवैध शराब पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देशन पर मुखबिर सूचना के आधार पर वाहन क्रमांक WB-25-K-8424 को घेराबंदी कर पकड़ा गया। 

विज्ञापन


कंटेनर ट्रक की कीमत लगभग 40 लाख रुपए व इसमें रखे 700 पेटी अनुमानित शराब कीमत 50 लाख रुपए है। ये शराब एमपी में निर्मित गोवा व्हिस्की है। इस शराब को एमपी से सीजी लाया जा रहा था। कंटेनर ट्रक के अंदर में पुलिस व आबकारी विभाग को चकमा देने के लिए प्लास्टिक थर्माकोल को रखा गया था। लेकिन, जब आबकारी विभाग की टीम ने ट्रक की जांच की तो करीब 700 पेटी शराब जब्त किया है। 

कबीरधाम जिले में अब तक का यह सबसे बड़ा मामला है, जिसमें आबकारी विभाग ने एक साथ 50 लाख रुपए कीमत के शराब को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि निकाय व पंचायत चुनाव में इन शराब को खपाया जाना था। मामले में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई के लिए राज्य स्तरीय उड़नदस्ता को सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें