भाजपा ने 18 बागी नेताओं को किया सस्पेंड
- फोटो : अमर उजाला
कबीरधाम जिले में इसी माह फरवरी में हो रहे निकाय चुनाव में भाजपा ने अपने पार्टी के नेताओं के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने निकाय चुनाव लड़ने वाले बागी प्रत्याशी को 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, कबीरधाम के सभी निकाय में भाजपा ने अपने अधिकृत प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतरा है। वहीं, कुछ नेताओं ने टिकट के लिए दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है।
इस कारण ऐसे नेता बागी हो गए है। भाजपा प्रदेश कार्यालय ने ऐसे 18 बागी नेताओं की सूची जारी की है, जिससे नगर पालिका परिषद कवर्धा से 8, नगर पंचायत सहसपुर लोहारा से 7 व नगर पंचायत इंदौरी से 3 लोग शामिल है। इनमें कुछेक तो ऐसे है जो पार्टी से हटकर निर्दलीय चुनाव में खड़े हुए है। इस कारण भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को नुकसान हो सकता हैं। गौरतलब है कि कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी को टिकट दिया है। इसके अलावा पालिका के सभी 27 वार्ड में पार्षद पद के लिए प्रत्याशी उतारे हैं। वर्तमान में इन लोगों का प्रचार प्रसार जारी है।