फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kawardha Accident: 19 लोगों की मौत का गुनहगार वाहन चालक और मालिक गिरफ्तार, पूर्व मंत्री ने कही ये बात

Wed, 22 May 2024 01:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा

सार

एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि वाहन के चालक दिनेश यादव और वाहन मालिक रामकृष्ण साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 
 
विज्ञापन
पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक के तहत कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपानी में सोमवार दोपहर करीब एक बजे पिकअप पलट गया था। इस पिकअप में तेंदूपत्ता तोड़ने वाले करीब 36 श्रमिक सवार थे, जिनमें से 19 लोगों ने हादसे में जान गंवाई थी। मामले में कुकदूर पुलिस ने पिकअप वाहन चालक और मालिक को गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि वाहन के चालक दिनेश यादव पिता धनऊ यादव निवासी दमगढ़ थाना कुकदूर और वाहन मालिक रामकृष्ण साहू पिता राधेश्याम साहू निवासी ग्राम कुई थाना कुकदूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

 

विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में वाहन मालिक - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर घटना के बाद अब कबीरधाम पुलिस प्रशासन ने मालवाहन में लोगों के बैठाने पर कार्रवाई शुरू कर दिया है। जिले के सहसपुर लोहारा में पिकअप वाहन के चालक कुशल खुसरो पिता गजानंद खुसरो उम्र 23 निवासी पिपरटोला छोटे थाना सिघनपुरी जंगल व पिकअप वाहन के चालक दिलीप पटेल पिता मयाराम पटेल उम्र 48 साल निवासी ग्राम बागुर थाना गंडई जिला केसीजी के खिलाफ तहत कार्रवाई की है। इनसे आठ हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया है।


 
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी वाहन चालक - फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना बीमा राशि दिलाने की जरूरत– पूर्व परिवहन मंत्री
पूर्व परिवहन मंत्री रहे मोहम्मद अकबर ने इस घटना को लेकर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। पूर्व मंत्री ने मृतकों के परिजनों तथा घायलों को राज्य शासन की ओर से दी गई सहायता राशि के अलावा दुर्घटना बीमा राशि भी दिलाए जाने की जरूरत बताई है। पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रेक फेल होने के बाद मालवाहक वाहन का ड्राइवर वाहन से कूद गया। आजकल के वाहन एडवांस टेक्नोलाजी के हैं, जिसमें ब्रेक फेल की गुंजाइश कम ही रहती है। इसके अलावा वाहन में हैंड ब्रेक की सुविधा भी रहती है। वाहन को गेयर के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है। मालवाहक वाहन में सवार लोग दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। बीमा राशि के जरिए भी सहायता दिलाने का प्रयास किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें