फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham News: कबीरपंथी समाज ने एसपी कार्यालय का किया घेराव, धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग

Thu, 11 Dec 2025 08:15 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कवर्धा के नवागांव में धार्मिक चबूतरा निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद कबीरपंथी समाज ने एसपी कार्यालय का घेराव कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पोस्टर फाड़ने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के कवर्धा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागांव में बुधवार को धार्मिक चबूतरा निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद एक पक्ष ने स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया और मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस मामले में गुरुवार को कबीरपंथी समाज ने एसपी कार्यालय का घेराव किया।

विज्ञापन


इस दौरान समाज के लोगों ने धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि लोहारा मार्ग के नवागांव चौक के पास 23 जनवरी 2026 को होने वाले धार्मिक कार्यक्रम के प्रचार पोस्टर लगाए गए थे, जिन्हें गांव के दो लोगों ने फाड़ते हुए गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी।

कबीरपंथी समाज ने इसे गंभीर बताते हुए 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें